IPL 2024: रोहित शर्मा vs हार्दिक पांड्या: जानिए कौन है आईपीएल में बेहतर कप्तान?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 19, 2024, 08:56 PM IST

Who is Better Captain Rohit vs Hardik: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की कप्तानी की चर्चा आईपीएल 2024 में जमकर होगी। जानिए इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों खिलाड़ियों का कप्तानी रिकॉर्ड?

Hardik Pandya vs Rohit Sharma: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच भिड़ंत के साथ 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। लेकिन हर किसी की नजर 24 मार्च को मुंबई इंडियन्स (MI) और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाली भिड़ंत पर है। ये मुकाबला दोनों टीमों और प्रशसकों दोनों के लिए अहम इसलिए है क्योंकि पिछले दो सीजन गुजरात का झंडा बुलंद करने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियन्स की कमान संभाल रहे होंगे और पांच बार मुंबई इंडियन्स को खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उनकी कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

Hardik Pandya vs Rohit Sharma

हार्दिक पांड्या बनाम हार्दिक पांड्या (साभार IPL)

रोहित की जगह हार्दिक बने मुंबई के कप्तान

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियन्स का कप्तान बनाना रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैन्स को नागवार गुजरा है। हार्दिक पांड्या गुजरात की टीम में शामिल होने से पहले रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स के लिए 2015 में डेब्यू 7 सीजन खेल चुके हैं। ऐसे में रोहित की जगह मुंबई की कप्तानी करना हार्दिक पांड्या के लिए कांटों भरी राह पर चलना होगा। क्योंकि हर कदम पर हार्दिक की कप्तानी की तुलना रोहित शर्मा से होगी। ऐसे में आईए जानते हैं कि रोहित और हार्दिक का कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड?

End of Feed