सिर मुंडवाकर गर्लफ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, टीम इंडिया में वापसी की मांगी दुआ

हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गए। जहां उन्हें पूजा करते समय सिर मुंडवाए देखा गया। भारत के ऑलराउंडर अपनी चोट का रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के भी करीब हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया। वीडियो में हार्दिक सिर मुंडवाए हुए अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखाई दिए। स्टार क्रिकेटर ने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने से पहले मंदिर की सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया। पारंपरिक सफेद कपड़े पहने दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

Hardik Trimala

तिरुमाला पहुंच हार्दिक पांड्या। फोटो- सोशल मीडिया

पांड्या के नए लुक ने सपोर्टर्स के बीच हलचल मचा दी। क्योंकि कई भक्त पारंपरिक रूप से आस्था और आभार के तौर पर मंदिर में अपने बाल चढ़ाते हैं। हालांकि, 32 साल के हार्दिक पांड्या ने सिर मुंडवाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन उनका वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी।

End of Feed