IND vs ENG: तूफानी पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने बताया क्या है उनका पहला प्यार, फैंस को खुशी देने में आता है आनंद (वीडियो)

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पुणे टी20 में बल्ले से धूम मचाने वाले हार्दिक पांड्या को लेकर बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक क्रिकेट के प्रति अपना आभार प्रकट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाना बेहद पसंद है।

IND vs ENG: दिग्गज भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को खेल के दोनों पहलुओं में महारत हासिल है लेकिन वह बल्लेबाजी की सफलता को अपने दिल के करीब रखते हैं क्योंकि जब भी वह बड़ा स्कोर बनाकर जीत में योगदान देते है तो यह उनके लिए किसी ‘अद्भुत’ एहसास की तरह होता है। पांड्याने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में बल्ले से एक और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 53 रन की पारी खेली। वह इस मैच में शिवम दुबे के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

hardik Pandya Reaction

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

उनकी अर्धशतकीय पारी से भारत 15 रन से मैच जीतने के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में पांड्याने कहा, ‘‘ बल्लेबाजी मेरी पहली पसंद है या मेरे दिल के अधिक करीब है। यह मेरे लिए काफी संतुष्ट करने वाला दिन रहा। इस तरह का योगदान सोने से पहले मुझे एक अद्भुत एहसास देता है और उसके बाद मुझे हमेशा अच्छी नींद आती है।’’

End of Feed