RR vs MI: लगातार तीसरी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कहां हो गई चूक

RR vs MI: मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। वानखेड़ें में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हार के बाद उन्होंने बताया कि उनकी टीम कहां जीत दर्ज करने में पीछे रह गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और राजस्थान का मैच
  • हार्दिक पांड्या ने बताया कहां हुई चूक
  • प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मुंबई

RR vs MI: आईपीएल 2024 में मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी है। वानखेड़े में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में भी मेजबान टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 125 रन ही बना पाई। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 34 रन जबकि तिलक वर्मा ने 32 रन की पारी खेली।

MI VS RR MATCH, HARDIK PANDYA

मुंबई और राजस्थान का मैच (साभार-IPL)

दोनों ने 5वें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। रोहित सहित मुंबई के 3 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। यह मुंबई की इस सीजन लगातार तीसरी हार है और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। इससे पहले मुंबई को ओपनिंग मैच में गुजरात से जबकि दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed