T20 World Cup 2024: अमेरिका पहुंचते ही फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या, बांग्लादेश के खिलाफ खेली आतिशी पारी

आईपीएल के दौरान फॉर्म से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही फॉर्म में लौट आए और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद आतिशी पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
6 महीने बाद हार्दिक की हुई टीम इंडिया में वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ खेली 23 गेंद में 40 रन की पारी
आईपीएल में नहीं चला था हार्दिक का बल्ला

न्यूयॉर्क: आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन और पत्नी नताशा के साथ तलाक की खबरों के बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही फॉर्म में लौट आए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ न्यूयॉर्क में शनिवार को खेले गए अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंद में 40 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या(साभार HotStar)

फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या

भारतीय पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे के आउट होने के बाद हार्दिक बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। उन्होंने सधे हुए अंदाज में शुरुआत करते हुए चौथी गेंद में चौके के साथ अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी की। दूसरे छोर पर कुछ देर उन्हें सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। लेकिन उनके आउट होने के बाद भी पांड्या पिच पर डटे रहे और बांग्लादेश गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोलते रहे।

End of Feed