क्रिकेट

T20 World Cup 2024, USA vs CAN Match Pitch Report, Weather: अमेरिका-कनाडा मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, USA vs CAN Pitch Report And Grand Prairie Stadium Dallas Texas Weather Forecast Today Match In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच टेक्सास के डलास में ग्रैंड पियरे स्टेडियम में भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए इस मुकाबले से पहले डलास में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज।

Image

अमेरिका बनाम कनाडा, टी20 विश्व कप 2024, पिच एंड वेदर रिपोर्ट(साभार USA Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और कनाडा के बीच डलास में होगी भिड़ंत
  • डलास में खराब है मौसम का मिजाज
  • पिच में होगी नमी तो गेंदबाजों को मिलेगी मदद

T20 World Cup 2024, USA vs CAN Pitch Report And Dallas Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज रविवार को मेजबान अमेरिका और कनाडा की टीमों के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। ये मुकाबला टेक्सास के डलास स्थित ग्रैंड पियरे स्टेडियम में खेला जाएगा। अमेरिकी टीम की कमान भारतीय मूल के विकेटकीपर बल्लेबाज मोनांक पटेल(Moanak Patel) के हाथों में है। वहीं कनाडा की कप्तानी साद बिन जफर(Saad Bin Zafar) के हाथों में होगी।

कनाडा और अमेरिका के बीच अबतक कुल 8 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 5 में अमेरिका को और 2 में कनाडा को जीत मिली है। जबकि एक मुकाबला टाई रहा। वहीं डलास में दोनों टीमों के बीच चार बार भिड़ंत हुई है इसमें से सभी मैच में मेजबान टीम के हाथ में जीत लगी है।

आज कैसा है डलास का मौसम (Dallas Weather Today)

टी20 विश्व कप के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम डालास में खेले जाने वाले उद्धाटन मुकाबले में बारिश पानी फेर सकती है। मैच से 48 घंटे पहले टेक्सास के आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से स्थितियां बेहतर होती नहीं दिख रही हैं। विश्व कप के आगाज से पहले डालास में चार अभ्यास मैच खेले जाने थे लेकिन उनमें से तीन बारिश की भेंट चढ़ गए। उन मुकाबलों में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। आयोजकों को केवल बारिश की चिंता नहीं सता रही है बल्कि डालास में तूफान(Tornadoes)भी दस्तक दे रहा है। रविवार को मैच के दौरान डालास में बारिश की संभावना 21 से 24 प्रतिशत और तेज आंधी आने की संभावना 39 प्रतिशत तक है। कुल मिलाकर मौमस का हाल बेहाल है। हलकी सी बारिश भी मैच के रद्द करने के लिए काफी होगी क्योंकि डालास में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है। यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने डालास में बाढ़ का खतरा बताते हुए चेतावनी भी जारी की है।

अमेरिका बनाम कनाडा डलास की पिच रिपोर्ट (USA vs CAN Pitch Report)

टेक्सास में ऑस्ट्रेलियाई से लाई गई ड्रॉपिंग पिच इन्सटाल की गई है। आम तौर पर ऑस्ट्रेलिया में निर्मित पिचें तेज और सपाट उछाल वाली होती हैं। ऐसी ही पिच का न्यूयॉर्क में भी लगाई गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में पिच गेंद चिपककर आ रही थी और बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था। बारिश की वजह से पिच में नमी होगी और डलास की पिच निश्चित तौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। ग्रैंड पियरे स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का औसत स्कोर 136 रन रहा है। इस मैदान पर पहली पारी में सबसे ज्यादा स्कोर 3 विकेट पर 230 रन रहा है। मेजर क्रिकेट लीग के दौरान इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों में यहां जमकर रन बने थे। ऐसे में इस मैदान पर पहले मुकाबले में बड़ा स्कोर बना तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (USA vs CAN Squad)

टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिकी टीम (USA Cricket team for T20 World Cup 2024):

मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए कनाडा की टीम (Canada Squad for T20 World Cup):

साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा और ऋषिव जोशी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article