क्रिकेट

IND vs BAN Highlights: अग्नि परीक्षा में पास हुई टीम इंडिया, वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को दी शिकस्त

IND vs BAN Highlights: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इकलौते वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 61 रन से हराया। इस मुकाबले में रिषभ पंत और हार्दिक पंड्या का बल्ला जमकर चला, जबकि अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की।

Image

बांग्लादेश के खिलाफ शॉट लगाते हुए रिषभ पंत। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN Highlights: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने अग्नि परीक्षा पास कर ली है। टीम इंडिया ने इकलौते वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को 61 रन से हराया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और बांग्लादेश को 183 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना सकी।

पंत ने जड़ा अर्धशतक, हार्दिक का भी चला बल्ला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। रिषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। आईपीएल में खराब प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे एक रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल स्टार शिवम दुबे भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों पर एक छक्क कर मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के महेदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, महमुदुल्लाह और तनवीर इस्लाम ने एक-एक विकेट चटकाए।

दम दिखाने में असफल रहा बांग्लादेश

जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना सकी। 50 रन के अंदर टीम के आधे खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट हो गए। शाकिब अल हसन ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 28 रन बनाए। तंजीद हसन ने 17 रन बनाए, जबकि सौम्या सरकार, लिटन दास और नजमुल हुसैन शान्तो भी कमाल दिखाने में नाकाम रहे। टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। भारत के अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article