क्रिकेट

Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी टीम में वापसी

Hardik Pandya Injury Update: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल हार्दिक तेजी से रिकवर हो रहे हैं और वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

Image

हार्दिक पंड्या

Photo : AP

Hardik Pandya Injury Update: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश और भारत के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान चोटिल हुए भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल धाकड़ खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं।

स्टार ऑलराउंडर और उप कप्तान हार्दिक पंड्या टखने की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं जो उन्हें 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के चौथे मैच के दौरान लगी थी। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंड्या की विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के आसपास वापसी होने की संभावना है।

एनसीए में वापसी की तैयारी कर रहे हार्दिक

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार "हार्दिक पंड्या पहले ही एनसीए में कुछ नेट सत्र कर चुके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।" हालांकि, हार्दिक की एक्शन में वापसी की आधिकारिक तारीख पर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन खबर है कि टीम प्रबंधन उन्हें ठीक होने और नॉकआउट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए कुछ और समय दे सकता है।

हार्दिक के लिए इंतजार करने को तैयार टीम

न्यूज 18 की रिपोर्ट में आगे बताया है कि "इस स्तर पर उनकी वापसी की तारीख तय करना मुश्किल होगा, लेकिन संकेत अच्छे हैं और भारत के अजेय प्रदर्शन ने निश्चित रूप से उन्हें ठीक होने और नॉकआउट के लिए तैयार होने के लिए अधिक समय दिया है।"

भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

भारतीय टीम अभी तक वर्ल्ड कप में अजेय रही है। टीम ने रविवार को वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को बुरी तरह से मात दे दी। इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और भी बुलंद हो गई है। टीम को अगला मैच 2 नवंबर 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article