IND vs SL: रोहित की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ ये दो खिलाड़ी हो सकते हैं वनडे और टी20 कप्तान

Team india captain: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस श्रृंखला में रोहित शर्मा के उपलब्ध रहने की संभावना कम है ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक टी20 में और केएल राहुल को वनडे में कमान सौंपी जा सकती है।

Team india captain: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका से टी20 और वनडे मैच खेलने वाली है। इस श्रृंखला में वर्ल्ड कप के कई सितारे वापिस आने वाले हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खेली जाने वाली पहली बड़ी टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालने वाले हैं। वे टीम के अगले टी20 कप्तान भी हो सकते हैं।

rohit kl hardok

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या केएल राहुल (फोटो- ICC/X)

टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज खेलनी है। इस श्रृंखला में रोहित कोहली और बुमराह को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में हिटमैन की गैरमौजूदगी में कौन कप्तान होगा इसे लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही है। हालांकि टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स की माने तो केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। राहुल ने वनडे वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

End of Feed