IND vs AUS: हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ऑस्ट्रेलिया दौरे से हो सकते हैं बाहर

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज की तैयारी में जुटी भारतीय टीम के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट ने टेंशन बढ़ा दी है और वे इस दौरे पर जा पाएंगे कि नहीं ये तय नहीं माना जा रहा है।

Hardik Pandya Injury: भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं। यह चोट उन्हें दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ लगी थी।

Hardok pandya t20 ap

हार्दिक पांड्या (फोटो- AP)

फाइनल से बाहर और अब ऑस्ट्रेलिया दौरा भी अधर में

चोट के कारण पंड्या एशिया कप का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए। अब यह तय माना जा रहा है कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला से भी बाहर रहेंगे। यह श्रृंखला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम से शुरू होगी।

End of Feed