GT vs MI: मुंबई इंडियंस (MI) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले लगातार दो हार और अब इस टीम से जुड़ी एक और खबर फैंस को परेशान कर सकती है। सीजन के पहले मैच में हार्दिक पांड्या बैन के कारण नहीं खेल पाए थे और टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी, लेकिन गुजरात के खिलाफ जैसे ही हार्दिक पांड्या ने वापसी की उन पर एक और जुर्माना लग गया। दरअसल हार्दिक पांड्या के ऊपर स्लो-ओवर रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ये तो अच्छी बात है कि बीसीसीआई ने इस बार कप्तान के मैच बैन पर रोक लगा दी है।
हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)
क्या हार्दिक पांड्या पर फिर लगेगा प्रतिबंध?
सौभाग्य से हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2025 में स्लो ओवर रेट के लिए बैन नहीं किया जाएगा, क्योंकि बीसीसीआई ने इसके लिए कप्तानों पर बैन लगाने के नियम को खत्म कर दिया है। इससे पहले, स्लो-ओवर रेट के तीसरे अपराध के लिए कप्तान को एक मैच का बैन झेलना पड़ता था। इसके अलावा उन्हें 30 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर भी देने होते थे। लेकिन अब खिलाड़ियों को उनके स्लो-ओवर रेट के लिए डिमेरिट अंक दिए जाएँगे, लेकिन बैन नहीं लगाया जाएगा।
