Asia Cup 2023: टीम इंडिया में इस खिलाड़ी के नहीं चुने जाने पर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल, कहा- न चुनकर गलती की

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2023, 01:38 PM IST

Asia Cup 2023, Harbhajan Singh Big Statement: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। लेकिन टीम में धाकड़ गेंदबाज को शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एशिया कप के लिए उन्हें टीम में न चुनकर गलती की।

Asia Cup 2023, Harbhajan Singh Big Statement: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने युजवेंद्र चहल को वर्तमान समय में सीमित ओवरों में देश का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर करार देते हुए कहा कि चयनकर्ताओं ने 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के लिए उन्हें टीम में न चुनकर गलती की। चहल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्ताओं ने उनकी बजाय कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी।

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ। (फोटो- Yuzvendra Chahal Twitter)

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,‘इस टीम में मुझे जो एक कमी और गलती लगी, वह है युजवेंद्र चहल की अनुपस्थिति। मेरे विचार में उन्हें एशिया कप के लिए टीम में होना चाहिए था।’ उन्होंने कहा,‘चहल ऐसा लेग स्पिनर है जो गेंद को टर्न करा सकता है। अगर आप वास्तविक स्पिनर की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत में चहल से बेहतर कोई स्पिनर है।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 711 विकेट लेने वाले 43 वर्षीय हरभजन ने कहा,‘यह सही है कि पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन इससे वह खराब गेंदबाज नहीं बन जाते हैं।’

End of Feed