IND vs ENG: अक्षर या कुलदीप किसे होना चाहिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा, हरभजन ने दिया सुझाव

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 22, 2024, 07:13 PM IST

IND vs ENG: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने बताया क्यों कुलदीप यादव को अक्षर पटेल की जगह मौका मिलना चाहिए। उन्होंने इसके कारण भी बताए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
  • हरभजन सिंह ने प्लेइंग इलेवन पर दी प्रतिक्रिया
  • कुलदीप यादव और अक्षर पटेल

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कुलदीप यादव कौशल और विविधता के मामले में काफी बेहतर गेंदबाज हैं लेकिन बल्ले से योगदान देने की काबिलियत के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में अक्षर पटेल का दावा मजबूत होगा। कुलदीप ने 2017 में पदार्पण करने के बाद सिर्फ आठ टेस्ट मैच खेले हैं। कोच राहुल द्रविड़ की टीम अगर पिछले कुछ समय से चली आ रही परिपाटी को जारी रखते हुए ‘पूरी तरह स्पिनरों की मददगार पिच’ की मांग करती है तो उत्तर प्रदेश के इस वामहस्त गेंदबाज को फिर से बाहर बैठना होगा।

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह (साभार-X)

बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाने वाले हरभजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मेरे नजरिये से देखें तो जब टीम में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाज मौजूद हैं तो तीसरा स्पिनर कुलदीप की तरह का विशेषज्ञ गेंदबाज होना चाहिये।’’

End of Feed