IPL 2025: धोनी के आईपीएल रिटेनशन पर साथी खिलाड़ी ने दी अपडेट, बताया क्या करेगी सीएसके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2024, 07:03 PM IST

IPL 2025: कभी धोनी के साथ सीएसके का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने एमएस धोनी के रिटेनशन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार आईपीएल 2025 में शायद ही धोनी खेलें। उन्होंने रिटेनशन को लेकर अपनी पसंद बताई।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से विशेष रूप से बात करते हुए, भारतीय स्पिन दिग्गज हरभजन सिंह ने आईपीएल 2025 सीज़न से पहले सीएसके के लिए किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए, इस पर अपने विचार साझा किए।

IPL sports photo story, photo story sports, khel photo story  (1)

महेंद्र सिंह धोनी (साभार-IPL)

हरभजन ने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि धोनी खेलेंगे या नहीं, लेकिन अगर वह उपलब्ध हैं, तो वह निश्चित रूप से रिटेंशन के लिए टीम की पहली पसंद होंगे, भले ही उन्हें इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाता हो। उनके बाद, अगला चयन रवींद्र जडेजा और फिर रचिन रवींद्र होगा। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए, वह भी निश्चित रूप से रिटेंशन में होंगे।"

End of Feed