Happy Birthday MS Dhoni: 45 साल के हुए माही, देश मना रहा जन्मदिन का जश्न

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन, 350 वनडे मैचों में 10773 रन और 98 टी-20 मुकाबलों में 1617 रन बनाए। जबकि विकेट के पीछे उनके नाम 829 शिकार हैं। धोनी वनडे में 10,000+ रन, 100+ स्टंपिंग और 200+ छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते विकेटकीपर हैं। आज करोड़ों फैंस उनका 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 45 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में जन्मे माही का जन्मदिन हर साल क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता बै। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayDhoni ट्रेंड कर रहा है। इस दौरान क्रिकेट फैंस पुराने मैचों के वीडियो और उनके कुछ बेस्ट मोमेंट्स शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन (फोटो साभार- AI/BCCI)

जन्म और परिवार

धोनी का जन्म पान सिंह धोनी और देवकी देवी के घर हुआ था। उनके पिता पान सिंह MECON में जूनियर मैनेजर थे। धोनी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी एक बड़ी बहन हैं, जिनका नाम जयंती गुप्ता और बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी हैं। रांची के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से पढ़ाई करने वाले धोनी स्कूल टाइम में फुटबॉल के गोलकीपर थे। हालांकि, बाद में कोच केशव बनर्जी की सलाह पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।

End of Feed