क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20 Today Match Timing 7 July 2026: आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

IND vs ENG 3rd T20 Today Match Timing 7 July 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच आज (7 जुलाई, मंगलवार) पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। यहां जानेंगे भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का समय, मैदान और आंकड़े।

Image

भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच
  • इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे

India vs England 3rd T20 Match Timing Today 7 July 2026: आज इंग्लैंड में चल रही 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के बीच तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में सिर्फ भारतीय पारी हो सकी थी जिसके बाद बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था। दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ जहां भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हालांकि वो पहली पारी में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन (49 रन) और अभिषेक शर्मा (43 रन) के दम पर भारत ने 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जेकब बैथल की नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर 19 ओवर में 6 विकेट खोकर ही मैच 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।

अब आज होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले जान लेते हैं कि क्या कहते हैं भारत-इंग्लैंड के मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े। अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच इस फॉर्मेट में 32 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 13 मैचों में इंग्लैंड विजयी रही, जिसमें इस सीरीज का पिछला मैच भी शामिल है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच अब तक 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। यहां मेजबान टीम ने भारत को 6 मैचों में हराया है। वहीं, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 मैचों में शिकस्त दी है।

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs England 3rd T20 Match Will Be Played)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला आज मैच का समय
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20नॉटिंघमभारतीय समय के मुताबिक रात 10:00 बजे

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें (India And England Squads For T20I Series 2026)

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), हर्षित राणा, इशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, ल्यूक वुड, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बैथेल, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और जोश टंग।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article