'नियम में भेदभाव क्यों?' अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर संजू सैमसन को लेकर छिड़ी बहस, भारतीय क्रिकेटर ने उठाया सवाल

भारतीय टीम के बैटिंग ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने टी20I में अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि कुछ मैच में खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया था। फिर अभिषेक को क्यों मौके दिए गए। उन्होंने चयनकर्ताओं पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हनुमा विहारी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ समाप्त हुई T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें लगातार मौका देने के टीम इंडिया के फैसले पर सवाल उठाए हैं। भारत के बैटिंग ऑलराउंडर का मानना है कि सेलेक्टर्स ने अभिषेक और संजू सैमसन के लिए अलग-अलग पैमाने अपनाए हैं। खासकर तब जब बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया था।

Sanju and Abhishek

अभिषेक की खराब फॉर्म पर आलोचना। फोटो- BCCI

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, विहारी ने बताया कि T20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ खराब मैचों के बाद सैमसन को टीम से हटा दिया गया था, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की और भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

End of Feed