Gujarat Titans Retention Prediction: मेगा ऑक्शन से पहले सामने आई गुजरात टाइटंस की संभावित रिटेंशन लिस्ट, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Gujarat Titans Retention Prediction: मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस की संभावित रिटेंशन लिस्ट सामने आई है इस लिस्ट में कप्तान गिल के अलावा राशिद खान को जगह मिली है। गुजरात ऐसी टीमों में से है जिसने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल जीता था।

Gujarat Titans Retention Prediction: मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस की संभावित रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट की मानें तो गुजरात कप्तान शुभमन गिल, स्टार स्पिनर राशिद खान और बायें हाथ के बल्लेबाज साइ सुदर्शन को टीम में बरकरार (रिटेंशन) रख सकता है। आक्रामक बल्लेबाज राहुल तेवतिया और शाहरूख खान को भी बरकरार रखे जाने की संभावना है या फिर वह आरटीएम के माध्यम से उन्हें अपना बना सकती है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (34)

गुजरात टाइटंस रिटेंशन प्रीडिक्शन (साभार-IPL)

आईपीएल के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ शुभमन, राशिद और साइ को फ्रेंचाइजी बरकरार रख सकती है ।’’ भारतीय क्रिकेट टीम के भावी कप्तान माने जा रहे गिल ने इस साल पहली बार टाइटंस की कप्तानी की जब टीम दस टीमों में आठवें स्थान पर रही थी। टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में पदार्पण करके खिताब जीता और अगले साल फिर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उपविजेता रही।

End of Feed