UPW vs GG, WPL 2025: यूपी वॉरियर्स को मात देकर गुजरात जायंट्स ने दर्जी की सीजन की पहली जीत

यूपी वॉरियर्स को विमेंस प्रीमियर लीग में अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले में गुजरात को शानदार प्रदर्शन के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था।

वडोदरा: दीप्ति शर्मा की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स को विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एश्ले गार्डनर 52(32) ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। हरलीन देओल 34(30) और डिएंड्र डॉटिन 33(18) बनाकर नाबाद रहीं। सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात को 201 रन बनाकर भी आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात को दूसरे मुकाबले में निराश नहीं होना पड़ा और अंक तालिका में खाता खोलने में सफल रही।

Gujarat Giants vs UP Warriorz

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (WPL)

यूपी वॉरियर्स बना सकी 9 विकेट पर 143 रन

कप्तान एशले गार्डनर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर गुजरात जाइंट्स ने जीत दर्ज की। गार्डनर ने 39 रन देकर दो विकेट लिये और उसके बाद 32 गेंद में 52 रन बनाये। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है जिसके दम पर गुजरात ने तीसरे सत्र में पहली जीत दर्ज की। उसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने हराया था। पहले गेंदबाजी करते हुए युवा स्पिनर प्रिया मिश्रा के तीन विकेट की मदद से गुजरात जाइंट्स ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया। मिश्रा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये। कप्तान ने 39 रन देकर और डिएंड्रा डोटिन ने 34 रन देकर दो दो विकेट चटकाये। काशवी गौतम को एक विकेट मिला।

End of Feed