Guess the Cricketer: पहचानिए मां की गोद में बैठा ये बच्चा कौन है, आज क्रिकेट जगत में है रुतबा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 12, 2023, 03:01 PM IST

Guess the Cricketer Name Quiz: क्रिकेट की दुनिया में कई जाने-माने नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपने हुनर का ऐसा जलवा बिखेरा कि आज उनके जैसा कोई नहीं है। करियर में उतार-चढ़ाव के बीच भी उनका रुतबा बना रहा। ऐसा ही एक क्रिकेटर इस तस्वीर में भी नजर आ रहा है, जिसका बचपन सामान्य था लेकिन आगे चलकर उसने कुछ बड़ा कर दिखाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन है ये क्रिकेटर?
  • सामान्य बचपन, लेकिन क्रिकेट जगत में कमाया नाम
  • भारतीय क्रिकेट की है शान

Guess the Cricketer Quiz: भारत में क्रिकेट की प्रतिभा हर शहर, हर गली में मौजूद है। कोई अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर क्रिकेट की दुनिया में लंबा सफर तय कर जाता है, तो कुछ नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्रिकेट को लेकर प्रेम और लोकप्रियता इस देश में हमेशा से बरकरार है। चाहे उसे खेलने की हो, या फिर देखने की। आज इस कड़ी में हम जिस क्रिकेटर की बात करने जा रहे हैं, वो इस तस्वीर में अपनी मां की गोद में बैठा है। पहचानिए कौन है ये क्यूट बच्चा जिसने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन किया।

Jasprit Bumrah childhood pic

इस क्रिकेटर को पहचानिए (Instagram)

देश के तमाम अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की भरमार है। इस राज्य से कई ऐसे क्रिकेटर आए जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया और अपनी पहचान बनाई। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में भी गुजरात के कई क्रिकेटर मौजूद हैं और आज तो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) भी इसी राज्य में मौजूद है।

End of Feed