GT vs SRH Dream11 Prediction: गुजरात और हैदराबाद का मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

GT vs SRH Dream11 Prediction, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की कोशिश प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी।

GT vs SRH Dream11 Prediction, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: आईपीएल के 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड यानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैदान पर यह गुजरात का 5वां मुकाबला है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 में उसे जीत मिली है और इस मुकाबले भी उसका पलड़ा भारी है। पिछले मुकाबले में गुजरात को जिस तरह की हार मिली है उस सदमे से निकलना उसके लिए चुनौती है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद की टीम 9 मैच में 3 मुकाबला जीतकर 9वें नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 9 मैच में 6 मुकाबला जीतकर चौथे पोजिशन पर है। गुजरात प्लेऑफ क्वालीफिकेशन से केवल 2 जीत दूर है।

GT vs SRH Dream 11 Team

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम इलेवन टीम (साभार-tnn)

गुजरात के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Rajasthan Royals)

गुजरात की बात करें तो टॉप थ्री बल्लेबाज फॉर्म में है। साई सुदर्शन 9 मैच में 50 की औसत से 456 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। जोस बटलर 406 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कप्तान शुमन गिल भी 48.63 की औसत से 389 रन बना चुके हैं। टॉप थ्री बल्लेबाज के अलावा मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड भी अच्छा कर रहे हैं। वह 8 मैच में 201 रन बना चुके हैं।

End of Feed