क्या टॉस में गुजरात के साथ हो गई बेईमानी, दो बार उछाला गया सिक्का

मुल्लांपुर में खेला जा रहा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस उस वक्त विवादों में आ गया जब जीटी के कप्तान गिल को दो बार सिक्का उछालना पड़ा।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 का टॉस उस वक्त विवादों में आ गया जब दो बार सिक्का उछाला गया। दरअसल पहली बार जब सिक्का उछाला गया तो राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने हेड्स कॉल किया, लेकिन आया टेल आया। हालांकि, इस टॉस को नहीं माना गया क्योंकि मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्हें पराग की कॉल सुनाई नहीं दी, फिर शुभमन गिल को दोबारा सिक्का उछालने के लिए कहा गया। गिल ने दोबारा सिक्का उछाला और इस बार पराग ने दोबारा हेड्स कॉल किया और टॉस जीत लिया। पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

GT vs RR Toss

शुभमन गिल और रियान पराग (साभार-X)

टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाद में शुभमन गिल से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन भाग्य पराग के साथ था। पहली बार जब सिक्का उछाला गया तो टॉस गिल के फेवर में गिरा था। राजस्थान की टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम एक बदलाव के साथ उतरी। गुजरात ने कुलवंत खेजोरेलिया की जगह साई किशोर को शामिल किया।

End of Feed