क्रिकेट

पाकिस्तान के सबसे सफल ODI सेंचुरियन बनने की कगार पर बाबर आजम, टूट सकता है अनवर का रिकॉर्ड

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होने जा रहा है। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बाबर आजम के पास सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Image

बाबर आजम (साभार-X)

AUS vs PAK 1ST ODI: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के साथ-साथ बाबर आजम के लिए भी बेहद खास होने वाला है जो वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे सफल बैटर बनने की दहलीज पर खड़े हैं। फिलहाल बाबर आजम 20 वनडे शतक के साथ सईद अनवर की बराबरी पर खड़े हैं। हालांकि, बाबर ने अनवर से तेज 20 शतक जड़े हैं। उन्होंने 140 मैच की 137 पारी में यह आंकड़ा छू लिया था।

बाबर आजम का वनडे करियर

बाबर आजम ने 140 मैच के 137 पारी में 53.72 की औसत और 87.16 की स्ट्राइक रेट से 6,501 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 158 रन है। वह वनडे में पाकिस्तान की ओर से रन बनाने के मामले में फिलहाल 11वें पोजीशन पर हैं।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम गजब के फॉर्म में हैं और हालिसा पाकिस्तान सुपर लीग में वो सबसे सफल रहे थे। बाबर ने 11 पारी में 73.50 की औसत से 588 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 3 अर्धशतक जड़ा था। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 103 रन था।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (PAK vs AUS ODI Squad)

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, सलमान आगा, अब्दुल समद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, सुफयान मोकिम, शमील हुसैन

ऑस्ट्रेलिया टीम: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, राइली मेरेडिथ, एडम जैम्पा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुहनेमैन, तनवीर संघा, ओलिवर पीक।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article