GT vs RR Pitch Report: गुजरात और राजस्थान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 10, 2024, 12:45 PM IST

IPL 2024, GT vs RR Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। दो पूर्व चैंपियन टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले जानिए कैसी है जयपुर की पिच, वहां के आंकड़े और कैसा है इस मैदान पर दोनों टीमों का आमने-सामने का प्रदर्शन।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज का मैच
  • गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला
  • मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा

IPL 2024, GT vs RR Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज शाम दो बड़ी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें। मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स इस समय मौजूदा सीजन की एकमात्र टीम है जिसको एक भी हार नहीं मिली है इसलिए गुजरात टाइटंस के लिए उसके खिलाफ पार पाना आसान नहीं होगा।

GT vs RR Pitch Report, IPL 2024 Today Match

गुजरात-राजस्थान मैच पिच रिपोर्ट

अब तक अपने सभी चार मुकाबले जीतकर अपराजित रहने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल के शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए हुए है जबकि गुजरात टाइटंस की टीम सातवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़ों को देखें तो अब तक गुजरात-राजस्थान की इस टी20 लीग में 5 बार टक्कर हो चुकी है और इन पांच मुकाबलों में 4 बार गुजरात की टीम जीती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ एक ही जीत मिली है। आज राजस्थान की टीम इन आंकड़ों में थोड़ा सुधार करना चाहेगी। इस मैच में राजस्थान के जिन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी उनमें कप्तान संजू सैमसन के अलावा पिछले मैच के शतकवीर जोस बटलर (Jos Buttler) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे कई धुरंधर मौजूद होंगे। वहीं गुजरात टाइटंस की उम्मीदें कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) और राशिद खान (Rashid Khan) जैसे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी।

End of Feed