क्रिकेट

Video: 140 km/h की स्पीड से आई गेंद, क्लासेन ने चीते की रफ्तार से धवन को किया स्टंप आउट

Heinrich Klaasen Stumping: हेनरिक क्लासेन ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए शिखर धवन को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर स्टंप आउट किया, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने महाराजा यादवेंद्र सिंह में इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को केवल 2 रनों के मामूली अंतर से हरा दिया।

Image

हेनरी क्लासेन स्टंपिंग (फोटो- BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराया
  • हेनरिक क्लासेन ने की शानदार स्टंपिंग
  • शिखर धवन भी रह गए हैरान

Heinrich Klaasen Stumping: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक तरीके से मात दे दी। इस मैच में जहां नीतिश रेड्डी ने बल्ले से और भुवी-कमिंस ने गेंद से कमाल किया। वहीं दूसरी ओर टीम के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भले ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए हो लेकिन उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। टीम के ओपनर बेयरस्टो शुरुआत में ही चलते बने। इसके बाद कप्तान शिखर धवन ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन भुवनेश्वर कुमार की चालाकी और हेनरिक क्लासेन की विकेटकीपिंग के आगे वे चारों खाने चित्त रह गए। क्लासेन ने 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही गेंद को पकड़कर एक सेकंड से भी कम में स्टंपिंग कर दी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

क्लासेन का स्टंप के पीछे से जादू

ये घटना पंजाब किंग्स की पारी के पांचवें ओवर के दौरान हुई। जब भुवनेश्वर कुमार को अटैक करने के लिए शिखर धवन ने आगे बढ़ने का प्लान बनाया। इसे कप्तान और विकेटकीपर दोनों समझ गए। ऐसे में क्लासेन ने हिम्मत दिखाते हुए स्टंप के पास खड़े होने का फैसला किया। जैसे ही कुमार ने गेंद फेंकी तो शिखर धवन आगे बढ़े लेकिन मिस कर गए। ऐसे में 140 की स्पीड की बॉल सीधे हेनरिक क्लासेन के हाथों में गई। क्लासेन ने मौका नहीं गंवाया और एक सेकंड से भी कम में स्टंपिंग कर दी जिससे धवन हैरान रह गए।

पंजाब किंग्स की खराब बल्लेबाजी

जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और उनके बल्लेबाज पावरप्ले में जल्दबाजी में दिखे। उनमें से कुछ अजीब शॉट चयन थे और वे छह ओवर के अंदर तीन विकेट गंवा चुके थे जबकि बोर्ड पर ज्यादा कुछ नहीं था। इसके बाद सिकंदर रज़ा और सैम कुरेन की जोड़ी ने 38 रनों की साझेदारी के साथ जहाज को कुछ हद तक स्थिर रखा, लेकिन बाद में कुछ आक्रामक शॉट खेलने के बाद आउट हो गए। रज़ा ने फिर गियर बदला और शशांक सिंह के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन आगे बढ़ने की कोशिश में वह भी आउट हो गए। हालांकि अंत में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभाला लेकिन टीम 2 रन से हार गई।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article