क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kaha hoga, RR Vs GT: राजस्थान वर्सेज गुजरात आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा

RR Vs GT Aaj ka IPL Match kaha hoga, राजस्थान वर्सेज गुजरात आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही है। मैच का आयोजन राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड में किया जाने वाला है।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- BCCI/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज राजस्थान और गुजरात के बीच मेैच
  • जयपुर में होगा मुकाबला
  • जीत का पंजा जड़ने उतरेगी राजस्थान की टीम

RR Vs GT Aaj ka IPL Match kaha Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है और हर रोज अलग-अलग मैदानों पर रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार (10 अप्रेल 2024) को राजस्थान रॉयल्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। मैच का आयोजन राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर स्थित सवाईं मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में किया जाने वाला है। ये मैदान 1969 में बना था और इसके बाद से ही यहां पर कई मैच खेले जा चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस आईपीएल में शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अभी तक चार में से चारों मैच जीत लिए हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इसमें केवल 2 पर जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में गुजरात टाइटंस को जीत के ट्रेक पर लौटने की उम्मीद होगी।

जयपुर में हो रही रनों की बरसात

रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर स्थित सवाईं मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में अब तक आईपीएल 2024 के तीन मुकाबले आयोजित किए जा चुके हैं। इन सभी में होम टीम राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है। जयपुर की पिच ने इस साल बल्लेबाजों को काफी मदद की है। यहां पर तीनों मैचों में पहली पारी का औसतन स्कोर 185 से ज्यादा का रहा है। वहीं दूसरी इनिंग में भी चेज करते हुए टीमों ने 170 से ज्यादा रन बनाए हैं। यहां पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को 3 में से 2 बार जीत मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल एक बार जीत पाई है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (RR vs GT Squad)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रोबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article