GT vs PBKS Highlights: गुजरात ने पंजाब को हराकर रोमांचक की प्लेऑफ की रेस

GT vs PBKS Highlights: आईपीएल के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में गुजरात ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

GT vs PBKS Highlights: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी और मार्कस स्टोइनिस 10 इसे डिफेंड नहीं कर पाए। गुजरात ने एक गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 57 और मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन की पारी खेली। छठे विकेट के लिए दोनों ने 44 गेंद में 79 रन की साझेदारी की। गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने 4, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए।

gt vs PBKS

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स लाइव स्कोर (साभार-X)

हेड टू हेड में पंजाब का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 7 मैच में पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि 3 मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा है। अहमदाबाद की पिच पर हुए दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते हैं और गुजरात को इस मैदान पर पहली जीत का इंतजार है।

End of Feed