GT vs PBKS Pitch Report: गुजरात और पंजाब के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, GT vs PBKS Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। पिछले मैच में दिल्ली से हार के बाद गुजरात के ऊपर इस मैच में पंजाब के होम ग्राउंड पर दबाव होगा। यहां जानिए गुजरात-पंजाब के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट, कैसा है मुल्लांपुर का विकेट और क्या कहते हैं इन दोनों टीमों के इस मैदान पर आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर
  • मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा मैच
  • पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद

IPL 2024, GT vs PBKS Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लीग स्टेज जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक होती जा रही है। इसी रेस में आगे बने रहने के लिए आज के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टक्कर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से होने वाली है। गुजरात और पंजाब के बीच खेला जाने वाला ये मैच मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के ऊपर दवाब होगा। एक तरफ जहां गुजरात टाइटंस को दिल्ली कैपिटल्स से पिछले मैच में हार मिली है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस ने हराया है।

GT vs pbks pitch.

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2024 में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाना है, उससे पहले जानते हैं कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमने-सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 बार टक्कर हो चुकी है। इसमें मामला बराबरी का है। पंजाब किंग्स भी 2 मैच जीत चुकी है और गुजरात टाइटंस के खाते में भी 2 जीत आई है। ऐसे में ये दोनों टीमें जीतकर हेड टू हेड में आगे निकलना चाहेगी। आज के मैच में गुजरात टाइटंस की तरफ जिन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी उनमें सबसे ऊपर नाम आता है टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का जो कि बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। उनके अलावा राशिद खान (Rashid Khan) और राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) पर भी सभी की नजर टिकी होगी। वहीं मेजबान पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ-साथ ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और सिकंदर रजा (Sikandar Raza) पर निगाहें टिकी होंगी।

End of Feed