GT vs DC Key Battles: जीत के रथ को जारी रखने गुजरात के खिलाफ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, इन खिलाड़ियों की होगी टक्कर

GT vs DC Key Battles: आईपीएल का 32वां मुकाबला दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली बनाम गुजरात का मुकाबला
  • इन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर
  • पंत और उमेश यादव के बीच टक्कर

GT vs DC Key Battles: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अब तक दो मैच जीत चुकी है और पिछले मुकाबले में लखनऊ को हराकर उसके हौसले बुलंद हैं। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा इसलिए गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी है। इस मैदान पर इस सीजन खेले गए 3 में से दो मुकाबलों में गुजरात को जीत मिली है। गुजरात का हौसला इसलिए भी सातवें आसमना पर है क्योंकि उसने पिछले मुकाबले में इस सीजन की सबसे बड़ी टीम को मात दी थी। पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में पटखनी दी थी।

GT vs dc key battles aaj ka match

गुजरात बनाम दिल्ली का मुकाबला (साभार-IPL)

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम

End of Feed