2026 IPL Auction, (जीटी) गुजरात टाइटन्स फुल स्क्वाड: ऐसी ही शुभमन गिल की टीम, यहां जानें गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड

आईपीएल ऑक्शन 2026, GT Full Squad IPL 2026, Gujarat Titans Released, Retained Players List, IPL Auction (जीटी न्यूज़ आईपीएल): गुजरात ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया था, इसलिए वे 4 स्लॉट को भरने उतरे थे और उनके पास 12.9 करोड़ रुपये का पर्स था।

GT Full Squad 2026, Gujarat Titans Players List (आईपीएल गुजरात टाइटन्स): अपने पहले ही सीजन में आईपीएल चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस लीग की सबसे कंसिटटेंट टीमों में से एक रही है। साल 2024 के सीजन को छोड़ दें तो पहले दो सीजन में फाइनल खेलने वाली इस टीम ने 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। इस बार टीम ऑक्शन में अपने 5 स्लॉट को भरने उतरी जिसमें 4 खिलाड़ी ओवरसीज शामिल थे। गुजरात के पर्स में इस डिमांड को पूरा करने के लिए 12.9 करोड़ रुपये थे और उसने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा किया। गुजरात ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ी और 3 कैप्ड खिलाड़ी को अपना बनाया। गुजरात की सबसे बड़ी बोली जेसन होल्डर के रुप में लगी। होल्डर को उन्होंने 7 करोड़ रुपये में खरीदा।

gujarat titans squad

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वॉड (साभार-IPL)

अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए इस टीम ने इस बार केवल 6 खिलाड़ियों को ही रिलीज किया था, जिसमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी सबसे बड़ा नाम था, जिसे इस टीम ने ट्रेड किया था।

End of Feed