बेन स्टोक्स ने कोई गलती नहीं की, साथी खिलाड़ी ग्रीम स्वान की अजोबोगरीब दलील

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने बेन स्टोक्स के नाइटक्लब विवाद पर प्रतिक्रिया दी। स्टोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एक नाइटक्लब में जश्न मनाते दिखाई दिए।

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा खिलाड़ियों पर आधी रात का कर्फ्यू लागू किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कप्तान बेन स्टोक्स उस माहौल के शिकार बने हैं, जहां किसी उपलब्धि का उत्सव मनाने के बजाय खिलाड़ियों की निगरानी को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

Graeme Swann Ben Stokes Nightclub Controversy

ग्रीम स्वान और बेन स्टोक्स (साभार-X)

स्टोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एक नाइटक्लब में जश्न मनाते दिखाई दिए। इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में सारासेन्स अकादमी के रग्बी खिलाड़ी टोतोआ औवा से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया। स्वान का मानना है कि न्यूजीलैंड पर 115 रन की शानदार जीत के बाद इंग्लैंड का ध्यान गलत मुद्दे पर चला गया।

End of Feed