RCB W vs UPW W: 24 घंटे के अंदर WPL में दूसरी बार हुआ ऐसा, RCB की बैटर ने मचाई धूम

RCB W vs UPW W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 24 घंटे के अंदर एक शर्मनाम रिकॉर्ड को दोहराया गया। पांचवें मैच में आरसीबी की ग्रेस हैरिस ने डियांड्रा डॉटिन के ओवर में WPL के इतिहास में एक ओवर सबसे ज्यादा रन बटोरे। वहीं, पॉवरप्ले के अंदर ही उन्होंने 22 गेंद पर पचासा जड़ दिया। हैरिस ने 40 गेंद पर 85 रन की तूफानी पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मैच दर मैच कई बड़े कीर्तिमान बनते और ध्वस्त होते जा रहे हैं। रविवार, 11 जनवरी 2026 को गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने दिल्ली कैपिटल्स की स्नेह राणा के ओवर में 32 रन ठोके थे। अब 24 घंटे के अंदर ही दोबारा ऐसा हुआ। इस बार आरसीबी की ग्रेस हैरिस ने डियांड्रा डॉटिन के ओवर में 32 रन ठोक दिए।

grace harris

ग्रेस हैरिस ने WPL में मचाया तहलका- फोटो- BCCI

वैसे तो इस बार लग रहा था कि स्नेह राणा का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरी गेंद पर डॉटिन ने कोई रन नहीं दिया और वह संयुक्त रूप से लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर करने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। यूपी वॉरियर्स की पूर्व खिलाड़ी ग्रेस हैरिस ने इस मैच में आरसीबी के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 22 गेंद पर ही अपना पचासा पूरा किया।

End of Feed