AUS vs WI T20: ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान,वॉर्नर-मेक्सवेल की वापसी, धाकड़ ऑलराउंडर को सौंपी कमान

Australia vs West Indies T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान एक बार फिर से मिचेल मार्श ही संभालने वाले हैं। टीम में ग्लेन मेक्सवेल और डेविड वॉर्नर की वापसी हो गई है।

Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलियाई वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम ने एक बार फिर से धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श को कप्तान बनाया है।ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क को आराम दिया है, जबकि डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया गया है।

Glenn Maxwell AUS vs WI

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- ICC Twitter)

मार्श, जिन्होंने घर से दूर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से जीत दिलाई, टी20 विश्व कप 2024 से कुछ ही महीने पहले टीम का नेतृत्व करेंगे। मार्श को उनके जबरदस्त प्रदर्शन के कारण दक्षिण अफ्रीका में सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

End of Feed