AUS vs SA: दूसरे T20I में ग्लेन मैक्सवेल तोड़ देंगे डेविड वॉर्नर का ऑलटाइम रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल के लिए भी बेहद खास होने वाला है। इस मुकाबले में उनके निशाने पर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड है।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त को मरारा क्रिकेट ग्राउंड डार्विन (Marrara Cricket Ground, Darwin) में खेला जाएगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला टी20 मुकाबला उसने 17 रन से जीता था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड की 83 रन की पारी के दम पर 178 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका को 161 रन पर रोक दिया था। दूसरे मुकाबले में जहां ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, वहीं विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के निशाने पर एक बेहद खास रिकॉर्ड है। वह इस रिकॉर्ड से केवल एक कदम दूर हैं।

Australia vs South Africa, 2nd T20I

ग्लेन मैक्सवेल (साभार-ICC)

टूट सकता है डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है। 110 मैच की 110 पारी में डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 62 कैच लपके हैं। ग्लेन मैक्सवेल 122 मैच की 121 पारी में 61 कैच ले चुके हैं और वह इस ऑलटाइम रिकॉर्ड से केवल एक कदम दूर हैं। उनके पास इस सीरीज में डेविड वॉर्नर से आगे निकलने का सुनहरा मौका है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।

End of Feed