ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतकर ले गई तो बेमानी हो जाएगीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉयकॉट भड़क उठे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2023, 06:45 PM IST

England vs Australia 1st Ashes Test: पूर्व धुरंधर कप्तान ज्यौफ्री बॉयकॉट ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जीतने की बजाय ‘बाजबॉल’ को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देने के लिये लताड़ते हुए कहा कि इससे खतरा पैदा हो गया है कि एशेज नुमाइशी श्रृंखला बनकर रह जायेगी। कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान स्टोक्स की अगुवाई में आक्रामक क्रिकेट खेल रही इंग्लैंड टीम को एजबस्टन में पहले एशेज टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने दो विकेट से हराया।

ENG vs AUS Ashes Series 2023: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्यौफ्री बॉयकॉट ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी को जीतने की बजाय ‘बाजबॉल’ को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देने के लिये लताड़ते हुए कहा कि इससे खतरा पैदा हो गया है कि एशेज नुमाइशी श्रृंखला बनकर रह जायेगी। कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान स्टोक्स की अगुवाई में आक्रामक क्रिकेट खेल रही इंग्लैंड टीम को एजबस्टन में पहले एशेज टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने दो विकेट से हराया।

Geoffery Boycott slams England cricket team over loss in first Ashes test

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (AP)

बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ के लिये अपने कॉलम में लिखा ,‘‘ इंग्लैंड एशेज को नुमाइशी श्रृंखला बनाकर दम लेगा । बाजबॉल को इतनी तवज्जो देने से उनका नजरिया यह हो गया है कि जीत से ज्यादा मनोरंजन अहम है । इंग्लैंड के समर्थक हालांकि एशेज में जीत को सर्वोपरि रखते हैं ।’’

End of Feed