IPL 2024: ज्यादा कुछ नहीं बस, IPL इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज से गंभीर की एक ही डिमांड

IPL 2024: केकेआर को बतौर कप्तान आईपीएल चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने केकेआर कैंप ज्वाइन कर लिया। टीम से जुड़ने के बाद उन्होंने मिचेल स्टार्क को लेकर बयान दिया है। केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था। वह 2015 के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे।

IPL 2024: आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन कई ऐसी टीम है जो आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस हो या फिर कोलकाता नाईट राइडर्स दोनों टीम को ट्रॉफी उठाए काफी वक्त हो गया। जहां मुंबई ने अपना आखिरी खिताब 2020 में जीता था तो कोलकाता का इंतजार लगभग 9 साल का हो चुका है। लेकिन इस बार टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे वर्ल्ड के सबसे अच्छे गेंदबाज को टीम में लाने की बात हो या फिर केकेआर को ट्रॉफी दिलाने वाले गौतम गंभीर को मेंटॉर के रुप में जोड़ने की शुरुआती मोर्चे पर केकेआर ने अच्छी तैयारी की है।

Gautam Gambhir Mitchell Starc

गौतम गंभीर और मिचेल स्टार्क (साभार-KKR)

सबसे महंगा गेंदबाज केकेआर के पास

इस बार केकेआर ने आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर एक ऐसे गेंदबाज, मिचेल स्टार्क को जोड़ा है जो 2015 के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। मिचेल स्टार्क पर क्या उनके प्राइस टैग का दबाव रहेगा इस पर गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर को आशा है कि स्टार्क केकेआर के लिए वही करेंगे जो वह इतने सालों से ऑस्ट्रेलिया के लिए करते आए हैं।

End of Feed