अब आगे क्या करेंगे गंभीर, खुद बताया क्या है आईपीएल के बाद का प्लान

टीम इंडिया के अगले कोच बनने की चर्चाओं के बीच गंभीर ने बताया है कि अब उनका अगला मूव क्या होगा। एक कार्यक्रम के दौरान गंभीर ने इस बात पर प्रतिक्रिया दी है। ऐसी खबरें चल रही है कि बीसीसीआई और गंभीर की डील तय हो चुकी है।

कोलकाता नाईट राइडर्स को चैंपियन बनाने वाले टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ने अपने आगे के प्लान के बारे में बात की है। आईपीएल फाइनल के खत्म होने के बाद भी गंभीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई के साथ उनकी डील तय हो गई है और बस उस पर मुहर लगनी बाकी है। लेकिन इन खबरों के बीच गौतम गंभीर ने बताया कि वह आगे क्या करने वाले हैं।

cricket news hindi, sports news hindi, khel samachar

गौतम गंभीर (साभार-X)

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान गंभीर ने बताया कि वह आईपीएल 2024 के बाद मानसिक रुप से थक चुके हैं। गंभीर ने कहा 'अब मैं अपनी बच्चियों और पत्नी के साथ छुट्टी पर जाऊंगा। यही एक चीज है जिससे मैं खुद को फिर से तरोताजा कर सकता हूं। अपने फैमिली के साथ वक्त बिताने से अच्छा और क्या होगा?

End of Feed