'मेरा काम सबको खुश करना नहीं है,' वैभव सूर्यवंशी को ना खिलाने के सवाल पर कोच गंभीर ने दी सफाई

भारत ने पहले तीन मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। गंभीर से पूछा गया कि सीरीज का परिणाम पहले ही तय हो जाने के बाद वह खिलाड़ियों को कैसे प्रेरित करेंगे। इस पर गंभीर ने कहा कि उनका काम सबको खुश करना नहीं है और लोकप्रिय फैसलों के बजाय सही फैसले लेना है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि उनका काम सबको खुश करना नहीं है और लोकप्रिय फैसलों के बजाय सही फैसले लेना है। भारत के पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खास मौके नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Vaibhav NZ

वैभव सूर्यवंशी के ना खेलने पर गौतम गंभीर ने दिया जवाब। फोटो- BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 'पहली बात तो यह है कि मेरा काम सबको खुश करना नहीं है। मेरा काम सही फैसले लेना है, न कि लोकप्रिय फैसले। इसी के लिए मैं यहां हूं। उन्होंने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना भी ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

End of Feed