गौतम गंभीर की होगी टेस्ट टीम से छुट्टी! न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने ढूंढा उत्तराधिकारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 के अंतर से करारी हार के बाद गौतम गंभीर के सिर पर बतौर टेस्ट टीम के हेड कोच तलवार लटक रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंभीर के लिए अग्नि परीक्षा बन गई है।

KEY HIGHLIGHTS
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद लटकी गंभीर के सिर पर तलवार
बीसीसीआई ने की गंभीर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी है गंभीर के पास टेस्ट टीम के कोच के रूप में आखिरी मौका

Gautam Gambhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की घरेलू सीरीज में भारतीय टीम की 0-3 के अंतर से हार के बाद गौतम गंभार से टेस्ट टीम की जिम्मेदारी वापस लिए जाने की तैयारी बीसीसीआई कर रहा है। भारतीय टीम का 24 साल बाद घरेलू सरजमीं पर किसी टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ। टीम इंडिया ने पहली बार घर पर तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 के अंतर से गंवाई। वहीं टीम इंडिया का 12 साल से घरेलू सरजमीं पर चल रहा लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीत का सिलसिला गंभीर के कोच रहते थम गया। ऐसे में बीसीसीआई ने कड़ा फैसला करने का मन बना लिया है।

gautam gambhir

गौतम गंभीर

गंभीर से छिनेगी टेस्ट टीम की जिम्मेदारी

माईखेल की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई गौतम गंभीर को केवल व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए टीम का हेड कोच बनाए रखेगी। लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम का हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया जा सकता है। गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में अपनी काबीलियत साबित करने के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी तक मोहलत दी गई है। अगर भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही तो गंभीर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और टेस्ट टीम के कोच का पद उनके हाथ से निकल जाएगा।

End of Feed