फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिलेगी फ्री एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 10:25 PM IST

भारत, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला की शुरुआत 21 से 24 दिसंबर तक वानखेड़े स्टेडियम में करेगा। इस मुकाबले से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, फैंस की एंट्री इन मुकाबलों में फ्री होगी।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी मुकाबलों के दौरान यहां के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रशंसकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। इंग्लैंड की महिला टीम का भारतीय दौरा छह दिसंबर को तीन मैचों टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा। इसके दो अन्य मैच नौ और 10 दिसंबर को खेले जायेंगे।

India Women vs Australia Women

भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (साभार-BCCI)

इससे पहले भारत ‘ए’ महिला टीम इंग्लैंड ‘ए’ के खिलाफ बुधवार को शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भिड़ेगी।

End of Feed