Indian Premier League: वीरेंद्र सहवाग के नजर में कौन हैं आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान?

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2023, 06:14 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के लिए आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एमएस धोनी को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया है।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल (Indian Premier League) के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी पर तरजीह दी, क्योंकि पिछले 15 सालों में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांच ट्रॉफियां जीती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक चार आईपीएल ट्रॉफियां जीत पाई हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पांच ट्रॉफी जीतकर सबसे सफल टीम है।

virender sehwag.

वीरेंद्र सहवाग। फोटो- सहवाग के ट्विटर से

सहवाग ने आईपीएल के 15 साल के जश्न के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘नंबर आपको सबकुछ बयां कर देते हैं। देखिए एमएस धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव था और फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। रोहित शर्मा का कप्तानी का पहला अनुभव मुंबई इंडियंस के साथ था और वहीं से उनकी सफलता की यात्रा शुरू हुई। ’’

End of Feed