क्रिकेट

Ind vs Aus: रोमांचक मोड़ पर दिल्ली टेस्ट, दूसरे दिन अक्षर और अश्विन ने बचाई लाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 05:28 PM IST

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया केवल 262 रन बनाकर आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 1 रन की बढ़त ली थी।

Image

रविचंद्रन अश्निन और अक्षर पटेल

Photo : Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। लेकिन अक्षर और अश्विन की साझेदारी ने 114 रन बनाकर टीम इंडिया की वापसी करा दी। 139 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया को अक्षर और अश्निन ने 262 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 62 रन कर ली है। ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की पहली पारी 262 रन पर सिमटी

इससे पहले भारत की पहली पारी 262 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली और अश्विन के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 114 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अश्विन ने 37 रन की पारी खेली।

लॉयन ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी

भारत ने दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 21 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन 46 रन के स्कोर पर केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। इसके बाद तो लॉयन ने टीम इंडिया को एक के बाद एक चार झटके दिए। टीम इंडिया 20 रन के भीतर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

दूसरे सेशन में भी ऑस्ट्रेलिया रहा हावी

दूसरे सेशन की बात करें तो यहां भी ऑस्ट्रेलिया टीम हावी रही। इस सेशन में टीम इंडिया ने 91 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए, लेकिन तीसरा सेशन अक्षर और अश्विन के नाम रहा, जिनकी शतकीय साझेदारी ने टीम इंडिया की इस मैच में कुछ हद तक वापसी करा दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article