क्रिकेट

Punjab Kings Schedule 2023 : नए कप्तान के साथ आईपीएल 2023 में उतरेगा पंजाब किंग्स, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Edited by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 06:27 PM IST

Punjab Kings IPL 2023 Full Schedule, PK IPL 2023 Schedule, Match Timings: आईपीएल के नए सीजन में पंजाब किंग्स का अपने पहले मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से सामना होगा। यह मुकाबला मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए पंजाब किंग्स का पूरा कार्यक्रम।

Image

Punjab Kings IPL 2023 Full Schedule

Punjab Kings (Pk) IPL 2023 Full Schedule, PK Match List IPL: फटाफट क्रिकेट का भारतीय रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने आईपीएल के नए सीजन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 31 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच 01 अप्रैल 2023 को मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। यह सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला होगा।

पंजाब किंग्स टीम आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। पिछले सीजन में टीम की कमान संभालने वाले मयंक अग्रवाल इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए हैं। अब टीम शिखर धवन की कप्तानी में उतरेगी। ये टीम के 14वें कप्तान होंगे। धवन पिछले सीजन में भी एक मैच में कप्तानी किए थे हालांकि, इस मैच में टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। पंजाब पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर रही थी। टीम को कुल 14 मैचों में से सिर्फ सात में जीत मिली थी और बचे मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन ने 14 मैचों में 460 रन बनाए थे और टॉप-10 स्कोरर में आठवें नंबर पर रहे थे। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल...

Punjab Kings IPL 2023 Full Schedule:

क्रमांक बनाम तारीख वेन्यू टाइम
1कोलकाता नाइटरइडर्स01 अप्रैल 2023मोहाली 3.30 PM
2राजस्थान रॉयल्स05 अप्रैल 2023गुवाहाटी 7.30 PM
3सनराइजर्स हैदराबाद09 अप्रैल 2023हैदराबाद 7.30 PM
4गुजरात टाइटंस13 अप्रैल 2023मोाहली 7.30 PM
5लखनऊ सुपर जायंट्स15 अप्रैल 2023लखनऊ 7.30 PM
6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू20 अप्रैल 2023मोहाली3.30 PM
7मुंबई इंडियंस 22 अप्रैल 2023मुंबई 7.30 PM
8लखनऊ सुपर जायंट्स 28 अप्रैल 2023मोहाली 7.30 PM
9चेन्नई सुपर किंग्स 30 अप्रैल 2023चेन्नई 3.30 PM
10मुंबई इंडियंस03 मई 2023मोहाली 7.30 PM
11कोलकाता नाइटराइडर्स 08 मई 2023कोलकाता 7.30 PM
12दिल्ली कैपिटल्स13 मई 2023दिल्ली 7.30 PM
13 दिल्ली कैपिटल्स 17 मई 2023धर्मशाला7.30 PM
14राजस्थान रॉयल्स 19 मई 2023 धर्मशाला7.30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article