IPL 2023: डेब्यू के लिए बेकरार है इंग्लैंड का धाकड़ प्लेयर, कहा-करूंगा कुछ नया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 06:00 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट आईपीएल में पहली बार मैदान में उतरने जा रहे हैं। जानिए उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के बाद क्या कहा?

जयपुर: मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर्स में शुमार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट आईपीएल डेब्यू करने जा रहे हैं। रूट जब इंग्लैंड की टी20 टीम का हिस्सा थे उस दौर में भी उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में 32 वर्षीय रूट इस बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल की चकाचौंध से रूबरू होने जा रहे हैं। ऐसे में वो लीग में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Joe-Root

जो रूट (Rajasthan Royals)

कुछ नया करने की करेंगे कोशिश

End of Feed