'आपको ऐसा व्यवहार नहीं करना था'... असिथा फर्नांडो से बीच मैदान झड़प वाले प्रकरण पर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल को लिया आड़े हाथ

Wasim Jaffer On Jaiswal-Fernando Mid Ground Scuffle: कोलंबो टेस्ट में भारतीय पारी के शुरुआत में जब यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हुए तो वो श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए। अब कौन सही था, कौन गलत, इसको लेकर हो रही तमाम चर्चाओं के बीच बेबाकी से राय रखने वाले वसीम जाफर ने अपनी राय दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच
  • जायसवाल-फर्नांडो के बीच विवाद का मामला उलझा
  • वसीम जाफर ने भारतीय ओपनर को गलत ठहराया

भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट मैच में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। इस चर्चा के केंद्र में हैं भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) जिनकी श्रीलंका के खिलाड़ी असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) से बीच मैदान कहासुनी हो गई थी। मामला यहां तक पहुंच गया था कि खिलाड़ी एक दूसरे से सिर टकराने लगे थे और बात और ज्यादा आगे बढ़ती, तभी अंपायरों और खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर वहां गलती किसकी थी। तमाम पूर्व क्रिकेटर व विशेषज्ञ इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय सामने रखी है और उनके मुताबिक वहां पर दोषी भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ही थे। आइए जानते हैं कि जाफर ने क्या कहा।

Wasim Jaffer Gives His Take On Yashasvi Jaiswal And Asitha Fernando On Field Clash In Colombo Test

वसीम जाफर ने यशस्वी-फर्नांडो विवाद में भारतीय बल्लेबाज को नसीहत दी (YouTube/Wasimjafferofficial/AP)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर के मुताबिक भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल का श्रीलंकाई बॉलर असिथा फर्नांडो के साथ तीखा शारीरिक झगड़ा, उनके जैसे रोल मॉडल के लिए 'बिल्कुल भी ठीक नहीं' था। जाफर का कहना है कि ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि उनका प्रदर्शन उनकी काबिलियत के हिसाब से नहीं रहा। सोमवार को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो द्वारा क्लीन बोल्ड होने के बाद, जायसवाल को अपना हेलमेट माथे पर दबाते हुए देखा गया। दोनों खिलाड़ियों ने आचार संहिता के नियम 2.12 का उल्लंघन किया, जो पिच पर किसी खिलाड़ी, अधिकारी या दर्शक के साथ 'अनुचित शारीरिक संपर्क' से संबंधित है। अपनी गलती मानने के कारण जायसवाल पर 25% जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिलेगा।

End of Feed