शिखर धवन ने आधिकारिक तौर पर गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ शादी का पंजीकरण कराया- देखिए VIDEO

Shikhar Dhawan Officialy Registers Marriage With Sophie Shine: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने गुरुग्राम में शादी का पंजीकरण कराया। यहां देखिए वीडियो।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिखर धवन और सोफी शाइन ने शादी को पंजीकृत कराया
  • गुरुग्राम में कराया शादी का पंजीकरण
  • दोनों ने इसी साल निजी समारोह में शादी की थी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने बुधवार को गुरुग्राम में अपनी साथी सोफी शाइन के साथ कानूनी रूप से शादी का पंजीकरण कराया। शिखर धवन, सोफी शाइन और कुछ करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य विकास सदर विवाह रजिस्ट्रार के कार्यालय में उपस्थित हुए। अधिकारियों के सामने इस जोड़ी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर किए और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। गौरतलब है कि दोनों ने इस साल की शुरुआत में एक निजी समारोह में शादी की थी।

Shikhar Dhawan Sophie Shine Register Thier Marriage In Gurugram

शिखर धवन और सोफी शाइन ने शादी का पंजीकरण कराया (Instagram/Shikhardhawan)

रजिस्ट्रार कार्यालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ आज दोपहर करीब 3 बजे विवाह रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उनके साथ करीब सात परिवार के सदस्य और दोस्त थे। दस्तावेज़ की औपचारिकताएं पूरी करने में लगभग 35 मिनट लगे और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।"

End of Feed