टीम इंडिया से छिनी कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav on Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई ने जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें दूर-दूर तक सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने अपना आखिरी टी20 मैच 2026 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में इतिहास रचते हुए लगातार दूसरा वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Suryakumar Yadav on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तान सूर्यकुमार यादव से छीनकर श्रेयस अय्यर को दी गई है। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव टीम में अपनी जगह भी नहीं बचा पाए हैं। बीसीसीआई ने जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें दूर-दूर तक सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने अपना आखिरी टी20 मैच 2026 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में इतिहास रचते हुए लगातार दूसरा वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Surya Kumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (BCCI)

सूर्यकुमार यादव से छिन गई कप्तानी

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह शायद पहली बार होगा जब किसी कप्तान को वर्ल्डकप जिताने के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी हो। यहां तक कि उन्हें टीम में अपनी जगह से भी हाथ धोना पड़ा। अब सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई भारतीय टीम के सेलेक्ट खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी डाली है। पहली स्टोरी में उन्होंने बीसीसीआई की वह तस्वीर शेयर की है, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों का नाम है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टीम इंडिया के कुशल खिलाड़ियों को मेरी बधाई और आने वाली चुनौतियों के लिए ऑल द बेस्ट'

End of Feed