क्रिकेट

टी20 की कप्तानी जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया

सूर्यकुमार यादव ने नई टीम इंडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस टीम को हाई स्किल वाला बताया है। बतौर कप्तान वर्ल्ड कप फाइनल खेला था आखिरी मुकाबला।

Image

सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 3 महीने पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले सूर्या इस टी20 टीम में जगह बनाने में भी नाकाम रहे। सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से नई टीम और वैभव सूर्यवंशी को लेकर प्रतिकिया दी। टी20 स्क्वॉड की फोटो शेयर करते हुए सूर्यकुमार यादव ने नई टीम को आने वाली चुनौती के लिए शुभकामना दी। उन्होंने इस टीम को हाई स्किल वाला बताया है।

वर्ल्ड कप फाइनल बतौर कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपना आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि सूर्या इस मुकाबले में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। हालांकि, बतौर कप्तान इस फॉर्मेट में सूर्या सबसे सफल रहे हैं। कप्तान के तौर पर 52 मैच में सूर्या ने 42 में जीत दर्ज की थी। कप्तान के तौर में टी20 वर्ल्ड कप के अलावा सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप भी जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक भी बाइलेटरल सीरीज नहीं हारी।

INDIA SQUAD

INDIA SQUAD

टी20 फॉर्मेट के किंग रहेंगे सूर्या

सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया में कब वापसी करेंगे, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया था। भारत को 360 डिग्री खेल का दर्शन कराने वाले सूर्या ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट और रोहित के बाद नंबर 3 पर फिनिश किया। सूर्यकुमार यादव ने 113 टी20 मैच में 36.35 की बेहतरीन औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3,272 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 4 शतक और 25 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 117 रन रहा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article