Asia Cup 2025: पूर्व गेंदबाजी कोच ने बताया एशिया कप में किन दो गेंदबाजों पर रहेगा जीत का दारोमदार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज मंगलवार से हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को एशिया कप में जीत कैसे मिलेगी, इसको लेकर पूर्व गेंदबाजी कोच ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Asia Cup 2025: एशिया कप के 17वें सीजन का आगाज मंगलवार से दुबई में होने जा रहा है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ए में टीम इंडिया को रखा गया है। टीम इंडिया 10 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भारतीय टीम के बॉलिंग अटैक को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अर्शदीप सिंह की लय हासिल करने और जसप्रीत बुमराह के बिना आराम किए लगातार खेलने की क्षमता भारत के एशिया कप अभियान के लिए काफी अहम होगा।

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह (साभार-BCCI)

अरुण ने कहा कि इंग्लैंड में अभ्यास सत्र में काफी गेंदबाजी करने के बावजूद अर्शदीप पिछले कुछ समय से प्रतिस्पर्धी मैचों में गेंदबाजी करने के मामले में पीछे हैं। उन्होंने हालांकि उत्तर क्षेत्र के लिए एक दलीप ट्रॉफी मैच खेला था। भारत बुधवार को यूएई के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा। अरुण ने ‘पीटीआई’ को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हम सभी जानते हैं कि अर्शदीप क्या कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड में बहुत गेंदबाजी की होगी, लेकिन निश्चित रूप वह मैच अभ्यास के मामले में थोड़े पीछे है। आप चाहे अभ्यास सत्र में कितनी भी गेंदबाजी करें लय वास्तव में मैच खेलने से आती है।’’

End of Feed