IPL 2023: आरसीबी के इन 5 खिलाड़ियों पर होगी पहली ट्रॉफी जिताने की जिम्मेदारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 27, 2023, 01:22 PM IST

IPL 2023: अब तक एक ट्रॉफी के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पास इस बार अपने इस सूखे को दूर करने का मौका है। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में आरसीबी की कोशिश इस 16वें सीजन पर बेहतरीन प्रदर्शन पर होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें को विराट शानदार फॉर्म में हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। यह इस लीग का 16वां सीजन है और अब तक रॉयल बैंगलोर की टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। आरसीबी ने 2016 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्रॉफी जीतने से वह अब भी दूर है। नए सीजन में एक बार फिर से यह टीम चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेंगे।

rcb 5 watch out player

आरसीबी टीम

2 अप्रैल को करेगी आगाज

आरसीबी की बात करें तो यह टीम इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। यह मैच आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, जबकि आरसीबी अपना आखिरी लीग मैच 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। 16वें सीजन की बात करें तो विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों पर आरसीबी को पहली ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

End of Feed